"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के किए दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

KPN24.com रायपुर 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका मार्गदर्शन लिया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण में मुख्यमंत्री की गुरु भक्ति और श्रद्धा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।
‘गुरु भारतीय संस्कृति में ज्ञान और संस्कार के आधार’
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की तथा प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More