
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश
बोलीं—यह पद नहीं, जनसेवा और नगर विकास की बड़ी जिम्मेदारी; अनुभव और समर्पण से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
KPN24.com बुरहानपुर 29 जुलाई 2026
बुरहानपुर नगर निगम और शाहपुर नगर परिषद में मनोनीत किए गए एल्डरमैनों के स्वागत-अभिनंदन का अवसर जनसेवा, संगठनात्मक समर्पण और विकास के संकल्प से सराबोर नजर आया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती चिटनिस ने विश्वास जताया कि मनोनीत एल्डरमैन अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के संकल्प के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और नगर के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
बुरहानपुर नगर निगम के 8 एल्डरमैनों का सम्मान
बुरहानपुर नगर निगम में एल्डरमैन के रूप में बलराज नावानी, चिंतामन महाजन, विजय शेवाडे, विपुल कानूनगो, रुद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, हीरालाल बड़गुर्जर एवं श्रीमती उमा कपूर के मनोनयन पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व महज एक पद नहीं, बल्कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और शहर के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी एल्डरमैन संगठन की विचारधारा, जनसेवा की भावना और समर्पण के साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शाहपुर में भी नए एल्डरमैनों का अभिनंदन
इसी क्रम में नगर परिषद शाहपुर में एल्डरमैन के रूप में मनोनीत रमेश चोपडे, राजाराम आटोलकर, प्रकाश भोई एवं रवि जैन का भी विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली यह जिम्मेदारी शाहपुर नगर के विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के समाधान में नए एल्डरमैन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
‘विश्वास को जिम्मेदारी में बदलें, जनसेवा को प्राथमिकता दें’
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने सभी मनोनीत एल्डरमैनों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके वर्षों के सामाजिक कार्य, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन नगर विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन की अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने सभी मनोनीत एल्डरमैनों के सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सक्रिय सहभागिता बुरहानपुर नगर निगम एवं शाहपुर नगर परिषद के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महामंत्री ईश्वर चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मुकेश शाह, पार्षद धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, श्रीमती पदमा गणेश वारुडे, हेमेंद्र महाजन, एजाज अशरफी, अशोक महाजन, मनोज फुलवानी, गौरव शिवहरे, ताजू शेख, विजय दौड़ें, गोपाल चौधरी, विनोद चौधरी, पवन बडोले, शोक निकम, चिंटू राठौड़, रवि काकड़े, अक्षय मोरे, दीपक महाजन, आकाश राखुंडे, गगन कुलकर्णी, बंटी मार्शल एवं उमेश सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।










