"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, तिरंगे की विकास यात्रा जान गर्व से भर उठे विद्यार्थी

मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश 

KPN24.com सेंधवा 12 अगस्त 2026

देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज सांदीपनी विद्यालय, सेंधवा में हुआ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया गया।

प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक अनीस शेख ने विद्यार्थियों को तिरंगे की विकास यात्रा, उसके स्वरूप में हुए बदलाव और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तिरंगे के संघर्ष, सम्मान और देश की आजादी से जुड़े प्रसंगों को सुनकर विद्यार्थी राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत नजर आए।
इस अवसर पर छात्राओं ने तिरंगे के आकर्षक पोस्टर तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध फिल्मों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को तिरंगे के इतिहास एवं उसके महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था के डॉ. संजीव निकुम, मनीष मंडलोई, प्रेम सिंह राजपूत, निलेश गुप्ता, सुलोचना कौशल, रेखा चौबे, सुनीता सोलंकी, पूजा भदोरिया सहित विद्यार्थी एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
तिरंगे की आन, बान और शान के संदेश के साथ विद्यालय में शुरू हुआ यह अभियान विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की अलख जगाने के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत कर गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More