
KPN24.com जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2026
थाना बिर्रा क्षेत्र में एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने की साज़िश पुलिस की सतर्कता से समय रहते नाकाम हो गई। सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान, करही को निशाना बनाने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को बिर्रा पुलिस, साइबर टीम और करही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली बरामद की गई हैं।
पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना बनी पुलिस का हथियार, रात में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की दरमियानी रात थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद हुए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से संभावित वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक दिया गया।
दो मोटरसाइकिल और हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने—
दो मोटरसाइकिल
दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार
एक एयर गन
चार लोहे की कुदाली
बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद सामान को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया है।
पांच आरोपियों पर मामला दर्ज, जेल भेजे गए
मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार कर्ष, पिता रेशम लाल कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण।
जितेंद्र साहू, पिता मूलचंद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण।
राजेंद्र उर्फ राजा साहू, पिता रथ राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा।
रंजीत साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण।
भीम साथी, पिता दुर्गा प्रसाद सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।
पुलिस टीम की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










