"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर हादसे में बेटे की मौत की पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह, मुलमुला पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

KPN24.com जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2026

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम तागा निवासी ईश्वरी यादव (53 वर्ष) ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनका पुत्र अनिल यादव, ग्राम के शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर प्रार्थी ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया गया कि इसी घटना को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने एक बार फिर विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि दोनों आरोपी प्रार्थी के घर में घुस गए और लोहे की रॉड तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।
थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 117(1), 333 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घर पर दबिश देकर दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना के दौरान थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने उनके निवास पर तत्काल दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 32 वर्ष
रामशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 25 वर्ष
दोनों आरोपी ग्राम तागा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने कसा शिकंजा
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना के बाद मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More