"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अखंड भारत संकल्प दिवस पर बिरोदा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश 

KPN24.com बिरोदा/बुरहानपुर 14 अगस्त 2026

विश्व हिंदू परिषद द्वारा बहादरपुर खंड के ग्राम बिरोदा में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता की भव्य महाआरती कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के खंडवा विभाग सह-संयोजक भूषण पाटिल ने समाज की एकजुटता, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित और संस्कारित समाज ही राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान करता है।
इस अवसर पर शाहपुर प्रखंड मंत्री पुरुषोत्तम सावले, जिला कोषाध्यक्ष निखिलेश चौधरी सहित परिषद के अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम की ओर से अशोक महाजन, रामेश्वर पाटिल, सुरेश मानकर, रामदास महाजन, वासुदेव महाजन, जितेंद्र कातरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्राम समिति के सदस्य, अखाड़ों के पदाधिकारी, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भारत माता की महाआरती और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के माध्यम से एकता, संस्कार, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया गया। आयोजन की सफलता पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More