"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तीज मेले में उमड़ा उत्साह, संस्कृति और परंपरा का दिखा मनमोहक संगम

मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश 

Kpn24.com सेंधवा 18 अगस्त 2026

मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा तीज के पावन अवसर पर 16 अगस्त को भव्य तीज मेले का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी साज-सज्जा, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजा यह आयोजन महिलाओं एवं बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मेले में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द की शानदार झलक देखने को मिली।

तीज मेले में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भुट्टे केक सजावट, बत्ती सजावट, ए-3 शिवजी पोस्टर सजावट, थीम आधारित किटी प्रस्तुति, ‘रिश्तों की गरिमा’ युगल नृत्य, एकल नृत्य और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं ने आयोजन में रंग भर दिया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित खुली आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता ने भी खूब तालियां बटोरीं।
पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिलाओं ने तीज पर्व की जीवंत परंपराओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन स्थल पर पूरे समय हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यकारिणी सदस्यों का रहा विशेष योगदान
तीज मेले को सफल एवं यादगार बनाने में संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों कृष्णा जोशी, अनुराधा शर्मा, शिखा मंगल, अपर्णा झवर, प्रवीणा झवर, कीरण शर्मा, मधु खंडेलवाल, मधु तायल, संध्या तायल, मनीषा मंगल, यति निर्मला वर्मा, मीना पालीवाल, ज्योति मित्तल एवं ज्योति सोनी का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रहा।
मारवाड़ी महिला संगठन के इस आयोजन ने न केवल तीज पर्व की पारंपरिक खुशियों को जीवंत किया, बल्कि महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान किया। प्रेम, परंपरा, संस्कृति और उत्साह के रंगों से सजा तीज मेला लंबे समय तक सभी की यादों में बना रहेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More