"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राजीव गांधी की जयंती पर बलौदा कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में दिए योगदान को किया याद

KPN24.com जांजगीर-चांपा 21 अगस्त 2026

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा द्वारा राजीव गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण, आधुनिक भारत की परिकल्पना और युवाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और नई सोच से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके विचार और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेसजनों ने उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदन लाल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता प्रवीण डहरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, ललिता पाटले, मनोज यादव, गोविंद राम देवांगन, नवल सिंह ठाकुर, प्रीतेश शुक्ला, रफीक कुरैशी, जगदीश जटवार, सुनीता देवांगन, राखी कुर्रे, दिलहरन दिवाकर, भीखम सिंह, केशव पाटले, मुन्ना गोटिया, गोवर्धन कुर्रे, नर्मदा सोनी, अशरफ कुरैशी, मनोज नारंग, सचिन रात्रे, मनमोहन निर्मलकर, कुमार भास्कर, सिकंदर, आरिफ कुरैशी, कुंभकार, मोहन देवांगन, कादर खान, प्रकाश गुप्ता, सतीश श्रीवास एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More