"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राखी पर बहनों को मिला ज्ञान का उपहार, बुके की जगह किताबों से सजे रिश्ते

बिलासपुर में “बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान के तहत अध्ययन सामग्री का वितरण

Kpn24.com बिलासपुर 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के स्नेह के साथ शिक्षा और ज्ञान का संदेश भी दिया गया। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल (आईएएस) एवं डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान के तहत बहनों को उपहार स्वरूप कॉपी, पेन और अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।

इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक बुके की जगह किताबें और उपयोगी अध्ययन सामग्री भेंट कर शिक्षा एवं ज्ञान को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए कॉपी, पेन एवं अध्ययन सामग्री आर्यन फिल्म टीम को सौंपी। टीम इन सामग्रियों को स्कूलों में पहुंचाकर बहनों के बीच वितरित करेगी।
अभियान से जुड़े लोगों का मानना है कि फूलों का बुके कुछ समय बाद मुरझा जाता है, लेकिन किताबों का ज्ञान जीवनभर साथ रहता है। यही संदेश “बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान को सामाजिक सरोकार से जोड़ता है।
इस अवसर पर आर्यन फिल्म की ओर से डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी, दिनेश चंदानी (होटल बंशीवाला), श्रीमती प्रान्तिका भारद्वाज (उपनिरीक्षक), उमा शंकर पाण्डेय (पूर्व यातायात उपनिरीक्षक), सनी मनीष भटेजा, जीतेन्द्र सिदार एवं रवि सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन पर यह पहल रिश्तों की मिठास के साथ शिक्षा की रोशनी फैलाने का सार्थक संदेश दे गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More