
त्वरित कार्रवाई में 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया; पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Kpn24.com जांजगीर-चांपा 30 अगस्त 2026
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ अनाचार किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में राजेश्वर कुर्रे (22 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 426/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गंभीर धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 126(2), 351(3), 64(2)(एल), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप डहरिया, अनुज खरे, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर तथा महिला आरक्षक करुणा खैरवार का सराहनीय योगदान रहा।










