"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बम्हनीडीह में गूंजा साक्षरता का संकल्प, ‘उल्लास’ अभियान को सफल बनाने ली शपथ

15 सितंबर तक चलेगा उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा, विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक ने जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाने का लिया संकल्प

Kpn24.com जांजगीर चांपा 02 सितंबर 2026

शिक्षा और साक्षरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ विकासखंड बम्हनीडीह में उत्साह और संकल्प के साथ हुआ। 1 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस पखवाड़े के पहले दिन विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों ने उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ ली।
पखवाड़े के अंतर्गत अपराह्न 4:30 बजे बीआरसी भवन बम्हनीडीह में विशेष शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, बीआरसीसी एच.के. बेहार, विकासखंड परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश कुमार दुबे, प्राचार्य शिव कुमार पटेल सहित विकासखंड के सभी सीएससी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर वयस्कों को सशक्त बनाने पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को सशक्त बनाना है, जो किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि देशव्यापी साक्षरता पखवाड़े और अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने सभी सीएससी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने और साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
‘उल्लास’ के साथ लिया साक्षरता का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा और साक्षरता का संदेश पहुंचाने की शपथ ली। इस दौरान वातावरण में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव देखने को मिला।
बीआरसीसी एच.के. बेहार और विकासखंड परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश कुमार दुबे ने उपस्थित सीएससी एवं स्टाफ सदस्यों को उल्लास कार्यक्रम के सामाजिक महत्व, उपयोगिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षा के प्रति रुचि और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाना उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और समाज के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करना है। उपस्थित सभी सीएससी ने उल्लास कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाने तथा समाज में शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के माध्यम से विकासखंड बम्हनीडीह में शिक्षा की रोशनी उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अब तक किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से दूर रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More