"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेवा संकल्प दिवस पर दीपों से जगमगाया हाथीबाड़ी विद्यालय, बच्चों ने लिया सेवा और स्वच्छता का संकल्प

Kpn24.com कोरबा 17 सितंबर 2026

कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत प्राथमिक शाला हाथीबाड़ी में सेवा संकल्प दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और शाम 7 बजे खिड़कियों, दरवाजों तथा परिसर में पंक्तिबद्ध दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा और मनमोहक दृश्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में सरपंच लोकेश्वर कंवर, चूलेश्वर राठौर और निलेन्द्र राठौर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सेवा, समर्पण, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।
सरपंच लोकेश्वर कंवर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ-साथ उनमें समाज सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं चूलेश्वर राठौर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सेवा भावना और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शाला परिवार की प्रधान पाठक श्रीमती गीता बंजारे एवं शैक्षिक समन्वयक पूनम अहीर सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को सेवा भावना, स्वच्छता और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझाते हुए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित इस आयोजन ने न केवल बच्चों और ग्रामीणों को एकजुट किया, बल्कि सेवा और संस्कार की रोशनी से पूरे विद्यालय परिसर को भी नई ऊर्जा से भर दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More