"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

12 वर्षों से बेसहारों का सहारा बनी ‘आसरा’, बुरहानपुर में मिला सम्मान

मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश 

Kpn24.com सेंधवा 18 सितंबर 2026

करीब 12 वर्षों से बेसहारा, जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा में जुटी सेंधवा की सामाजिक संस्था ‘आसरा’ को बुरहानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने के साथ आवश्यकता पड़ने पर बुजुर्गों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

दैनिक भास्कर द्वारा शुक्रवार को बुरहानपुर के एक निजी होटल में निमाड़ अंचल में निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाली 80 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सेंधवा की ‘आसरा’ संस्था को भी उसके निरंतर सेवा कार्यों के लिए सम्मान मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि आनंद चौकसे, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ‘आसरा’ सामाजिक संस्था के विजय शर्मा, गोपाल शर्मा और जावेद खान को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सेवा को बनाया संकल्प

‘आसरा’ संस्था लंबे समय से जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ बुजुर्गों की मदद और उपचार में सहयोग करती आ रही है। संस्था के सेवा कार्यों को मिले इस सम्मान को समाजसेवा के क्षेत्र में जुड़े लोगों ने सराहनीय पहल बताया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More