"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

काशीगढ़ में आज सजेगा डांस का रंगीन मंच, ‘अजब गजब डांस प्रतियोगिता’ में थिरकेंगे प्रतिभागी

नवयुवक गणेश उत्सव समिति की ओर से तीसरे वर्ष भव्य आयोजन, विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बरसात

Kpn24.com सक्ती/काशीगढ़ 22 सितंबर 2026

गणेश उत्सव के उल्लास के बीच काशीगढ़ में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को नृत्य और मनोरंजन का रंगारंग मंच सजने जा रहा है। नवयुवक गणेश उत्सव समिति, बाजार चौक भाठापारा काशीगढ़ के तत्वावधान में ‘अजब गजब डांस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं और प्रतिभागियों के साथ ही दर्शकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन साकेत स्कूल के सामने, बाजार चौक, भाठापारा कशीगढ़ में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और निर्णायकों के निर्णय के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए सात पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये, तृतीय 5,001 रुपये, चतुर्थ 3,001 रुपये, पंचम 2,001 रुपये, षष्ठम 1,501 रुपये और सप्तम पुरस्कार के रूप में 1,001 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं मेडल भी दिए जाएंगे।
8 से 11 बजे तक भजन, इसके बाद डांस प्रतियोगिता
आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग का भी समावेश रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार रात्रि 8 से 11 बजे तक भजन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा, जबकि इसके बाद रात्रि 11 बजे से डांस प्रतियोगिता शुरू होगी।
प्रवेश शुल्क भी निर्धारित
प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। एकल वर्ग के लिए 101 रुपये, युगल के लिए 151 रुपये और समूह के लिए 251 रुपये शुल्क रखा गया है।
समिति ने क्षेत्र के डांस प्रेमियों, कलाकारों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More