"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सरगुजा को बड़ी सौगात: अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, दिल्ली का सफर हुआ आसान!

​Kpn24.con अंबिकापुर 06 अक्टूबर 2026 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी लगातार नए आयाम छू रही है। इसी कड़ी में सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक और सौगात भरा दिन आया है। अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के अब सप्ताह में दो दिन संचालन की शुरुआत कर दी गई है, जिससे पूरे अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

​दिल्ली से सीधा जुड़ाव, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

​इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा के नियमित और सप्ताह में दो दिन विस्तार होने से अंबिकापुर और आसपास के तमाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक आने-जाने में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी। इस कनेक्टिविटी के बेहतर होने से क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और व्यापार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे संपूर्ण सरगुजा अंचल के आर्थिक और सामाजिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।

​जनता में उत्साह, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

​क्षेत्रवासियों और यात्रियों लंबे समय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस महत्वपूर्ण सौगात मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता में भारी उत्साह है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More