"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों और शिकायत निवारण पर कार्यशाला

सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा की दी गई जानकारी, समस्याओं के समाधान के लिए तय प्रक्रिया का पालन करने की अपील

Kpn24.com रायपुर 08 अक्टूबर 2026

विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण व्यवस्था और विद्युत सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा की जानकारी देने के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण संभाग में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) संजय खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, उपभोक्ता अधिकारों तथा विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जानना जरूरी
संजय खंडेलवाल ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।
कार्यशाला के दौरान रायपुर ग्रामीण संभाग के उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था और प्रत्येक सेवा के लिए निर्धारित समय-सीमा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को यह भी बताया कि विद्युत संबंधी समस्या होने पर उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्था का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है।
उपभोक्ता और विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता न केवल अपनी समस्याओं का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान करा सकते हैं, बल्कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहयोगी बन सकते हैं।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता पुष्पमित्र शर्मा और कार्यपालन अभियंता धनंजय वर्मा सहित रायपुर ग्रामीण संभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More