"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रात में भी होगा औचक निरीक्षण     

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, प्रधानमंत्री आवास के लंबित कार्यों और जनशिकायतों का समय पर निराकरण करने पर जोर

kpn24.com जांजगीर-चांपा, 9 अक्टूबर 2026

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, अवैध शराब के कारोबार और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के साथ रात्रिकालीन और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की भी औचक जांच करने को कहा।
स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, रात में भी होगी जांच
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय अस्पतालों का नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की अस्पतालों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मरीजों को उपचार, दवाइयों सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने रात्रिकालीन चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को विशेष रूप से दुरुस्त रखने पर जोर दिया। अधिकारियों को रात के समय भी अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More