"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का शिकंजा, एक जेसीबी सहित 7 ट्रैक्टर जब्त

Kpn24.com जांजगीर चांपा 09 अक्टूबर 2026

जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के अमले ने ग्राम नवापारा (केवा) में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। वहीं, हसदेव नदी क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन के मामले में 7 ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

नवापारा में अवैध उत्खनन करते मिली जेसीबी
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवापारा (केवा) में जांच के दौरान रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन पकड़ी गई। खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर लिया गया है। जब्त जेसीबी को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
दो दिनों में कई क्षेत्रों में छापेमार जांच, 7 ट्रैक्टर जब्त
खनिज विभाग के अमले ने पिछले दो दिनों में महुदा, पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चरणनगर, चांपा और नवागढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम हाईवा और पीथमपुर क्षेत्र में हसदेव नदी से रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 7 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।
सभी वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चांपा एवं नवागढ़ थानों तथा कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
खनिज अधिनियम के तहत होगी आगे की कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार, दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23ख तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर विभाग की नजर
जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। एक जेसीबी और 7 ट्रैक्टरों की जब्ती से विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More