
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में हुआ विशेष पूजन, कैबिनेट के साथी और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
Kpn24.com रायपुर 01 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और निरंतर विकास की कामना करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमारा प्रिय प्रदेश शांति, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़े। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और जनजातीय विरासत सदैव अक्षुण्ण रहें। विकास की नई ऊंचाइयों को छूता छत्तीसगढ़ आने वाले समय में भी नई उपलब्धियां हासिल करे।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी, प्रदेश महामंत्री (संगठन कर्मवीर सिंह सहित सम्माननीय विधायकगण और भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली, एकता और समृद्ध भविष्य की मंगलकामना की।










