
Kpn24.com रायपुर/असम 13 नवंबर 2026
असम के काजीरंगा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक संदेश जारी कर कहा कि दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएँ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Author: Kpn 24
Views: 109










