
KPN24.com बलौदा जांजगीर-चांपा 31 मार्च 2026
बलौदा ब्लॉक में युवा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से आरिफ कुरैशी को ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
आरिफ कुरैशी का छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक का अनुभव रहा है। वे पहले एनएसयूआई के बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष और जिला एनएसयूआई महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से युवा कांग्रेस को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आरिफ कुरैशी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वे संगठन के मार्गदर्शन में युवाओं की आवाज को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के युवा साथियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि युवा नेतृत्व के साथ बलौदा ब्लॉक में संगठनात्मक गतिविधियों को किस तरह नई गति मिलती है।











