
KPN24.com रायपुर 16 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित State Bank of India (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नवनिर्मित एवं अत्याधुनिक भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नए भवन के शुरू होने से ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले करीब 50 वर्षों से संचालित यह शाखा अब आधुनिक भवन में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। नए परिसर में डिजिटल और अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं के कार्य पहले से अधिक सरल, सुविधाजनक और त्वरित होंगे।
उन्होंने बैंकिंग व्यवस्था को देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बताते हुए कहा कि एसबीआई लगातार अपनी सेवाओं के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रहा है और आगे भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को नए भवन के शुभारंभ की बधाई दी।
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित एसबीआई कचहरी शाखा के नए आधुनिक भवन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण
ग्राहकों को अत्याधुनिक डिजिटल और बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ
लगभग 50 वर्षों से संचालित कचहरी शाखा अब नए परिसर में स्थानांतरित
पंडरी रोड स्थित ऑक्सीजोन क्षेत्र में बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग व्यवस्था उपलब्ध










