"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा, भरोसे का कत्ल! चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 18 जुलाई 2026

शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार करने के आरोपी को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 30 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम महुदा निवासी सोहन बरेठ (39 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More