"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह करेंगे ध्वजारोहण, उत्कृष्ट विद्युतकर्मियों का होगा सम्मान

KPN24.com रायपुर 13 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय में भव्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को सुबह 7:15 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह में पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों द्वारा मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युतकर्मी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्युतकर्मियों का भी सम्मान किया जाएगा। बेहतर कार्य, समर्पण और विभागीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर चयनित विद्युतकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
समारोह के माध्यम से जहां देश की आजादी के अमर नायकों को नमन किया जाएगा, वहीं विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में दिन-रात जुटे विद्युतकर्मियों के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन पॉवर कंपनी परिवार में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का संदेश देगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More