"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

KPN24.com जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2026

शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार के मामले में मुलमुला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भिलाई के छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मोबाइल पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 अगस्त 2026 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता की पहचान आरोपी गंगाधर कश्यप से थी और दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया।
शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।
24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने भिलाई के बैकुण्ठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गंगाधर कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्र.उनि. पुष्पेन्द्र साहू, सउनि. नजीर हुसैन, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. रूद्र कश्यप, आरक्षक सनोहर जगत, महिला आरक्षक श्वेता सिंह सहित थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More