
KPN24.com जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज, जिला जांजगीर-चांपा की बहनों ने कृषि विज्ञान केन्द्र में तिरंगा ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
तिरंगा फहराते ही परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समिति की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्रनिर्माताओं को नमन किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बना दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वहीं, कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में तिरंगे के साथ समिति की महिलाओं और उपस्थितजनों ने राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
तिरंगे की शान, देश का सम्मान—इसी भाव के साथ महतारी सेवा समिति की बहनों ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।










