"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डीजल चोर गिरोह के फरार 03 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

KPN24:- नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों से मौका देखकर भारी मात्रा में डीजल चोरी कर टैंकर में एकत्रित कर बिक्री करने वाले डीजल चोर गिरोह के फरार तीन आरोपी को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि हथनेवरा चौक चांपा में टाटा मोटर्स शो रूम का संचालक है रात्रि में शो रूम के गेट के पास 02 ट्रेलर वाहन खडी थी कि एक सफेद स्कार्पियों में अज्ञात चोर आये और दोनो ट्रेलर वाहन से कुल 450 लीटर डीजल को चोरी कर ले गये है रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
थाना चांपा से एक टीम घटना स्थल की ओर रवाना किया गया था टीम के द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिला कि इस तरह से डीजल चोरी का काम बलौदा क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगो के द्वारा करने पता चलने पर तथा घटना दिनांक चोरी में उपयोग किये वाहन स्कार्पियो को बलौदा क्षेत्र के ग्राम बगडबरी के शुभम कुमार कुर्रे का वाहन स्कार्पियो CG12BK-8350 होना पता चला, जो उक्त वाहन से अपने अन्य साथियों के साथ चांपा हथ नेवरा क्षेत्र मे घूमना जानकारी मिलने पर आरोपियों को पकड़ा गया था पूछताछ करने पर दिनांक घटना को महामाया मोटर्स शो रूम के गेट के पास से डीजल चोरी करना स्वीकार किया गया था आरोपीयों के कब्जे से घटना में उपयोग किये गये स्कार्पियो वाहन तथा चोरी के डीजल को बरामद किया गया था सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था
इस डीजल चोरी के प्रकरण में शामिल 03 आरोपी जो घटना घटित कर फरार थे जिसकी लगातार पाता साजी कि जा रही थी जो सभी अपने ठिकानों से फरार थे। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में फरार आरोपियों के सम्बंध सूचना मिलने पर थाना चांपा से तत्काल एक पुलिस टीम रवाना किया गया जो पुलिस टीम ने अलग- अलग स्थानों से तीनों आरोपियों को पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने डीजल चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया,आरोपियों के कब्जे से घटना में एक तेल का टैंकर, चोरी किये गये 70 लीटर डीजल, बिक्री रकम 4150/रुपये के साथ डीजल टैंक को तोड़़ने में उपयोग किए गए पेंचकश को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जेपी गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन आरक्षक माखन साहू, शंकर राजपूत, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More