"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचे नाइजीरिया युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के जशपुर में अवैध रूप से गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचे एक नाइजीरिया युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास वैध पासपोर्ट या दस्तावेज़ नहीं मिला है।

यह कार्रवाई तब हुई, जब सिटी कोतवाली पुलिस को 29 मई की रात 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 के पास गम्हरिया में गर्ग उद्यान के आसपास एक संदिग्ध विदेशी व्यक्ति स्कूटी पर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया.

कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला

स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो (21) बताया, जो कस्तूरा खूंटीटोली का रहने वाला है. दूसरा व्यक्ति नाइजीरियन मूल का था, जिसका नाम गैरी (46) था. जब गैरी से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई वीजा, पासपोर्ट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया.

गांव में करनी थी गर्लफ्रेंड से शादी

जांच में पता चला कि गैरी जशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र के खूंटीटोली गांव में गर्लफ्रेंड से शादी रचाने के उद्देश्य से आया था. इस महिला मित्र के कहने पर राहुल खलखो उसे गांव घुमा रहा था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि कथित महिला उसकी गर्लफ्रैंड है उससे वह शादी रचाने आया हुआ था. अवैध रूप से जशपुर में रुकने पर पुलिस ने गैरी के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मामले में कहा कि जशपुर में विदेशी नागरिक के अवैध रूप से पाए जाने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है, लेकिन जिस परिवार के साथ वह रह रहा था, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विदेशी नागरिक आपके क्षेत्र में आता है तो फॉर्म C भरकर पुलिस को तुरंत सूचित करें.

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैरी के जशपुर आने का असल मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल हैं.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More