"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छात्रगण कृपया ध्यान दें, काउंसलिंग 23 से 27 जून तक

KPN24:- प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का वर्गवार मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ एवं जिलें की वेबसाइट पर जारी की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग की प्रक्रिया 23 से 27 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालकों के लिए 23 जून को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालिका के लिए 24 जून को, अनुसूचित जाति बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 25 जून को, अन्य पिछडा वर्ग बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 26 जून को एवं सामान्य वर्ग बालक और बालिका, अल्पसंख्यक बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे प्रवास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर में किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

विद्यार्थी निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र, स्वयं का 02 पासपोर्ट साईज रगीन फोटो दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवें. मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नही होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जावेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More