"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध संबंध के चलते प्रेमिका के पति को मारी गोली।

KPN24:- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने प्रेमिका के पति को गोली मार दी, आरोपी महिला एवं बच्चें को उठाकर ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लवकुश नगर थाना क्षेत्र के शुमेडी गांव की है। दरअसल, आरोपी संजय सिंह का लवकुश नगर में महिला के साथ कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो वो अपनी पत्नी और बच्चे को गांव लेकर चला गया। जिससे नाराज आरोपी प्रेमी ने अपने कुछ साथियों के साथ गांव पहुंचा, जिसके बाद वो फायरिंग करना शुरू कर दिया।

जिससे महिला के पति को गोली लग गई और वो लहूलुहान हो गया। ​फिर आरोपी महिला और बच्चे को अपने साथ ले गया। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया है, जहां आरोपी को कट्टे से फायरिंग करते और महिला को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

छतरपुर में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी ने पति पर चलाई गोलियां, पत्नी और बच्चे को उठाकर ले गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस भी अब मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More