"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लोगों से 50 लाख की ठगी

KPN24:- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक बार फिर अलग अलग विभागों में सरकारी नौकरी लगाने झांसा देकर 6 बेरोजगारों से 50 लाख की ठगी का मामला सामने है , पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों पर जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार हेमूनगर निवासी मोनिशा सिंह सहित अन्य 5 लोगों ने थाने में शिकायत की। वे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात अम्बिकापुर निवासी रजत गुप्ता व दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख से हुई। दोनों ने उच्च अधिकारियों से अच्छा संबंध बताते हुए उन्हें अलग- अलग विभागों में आसानी से नौकरी लगवा देने की बात कही। नौकरी के लालच में आकर सभी ने मिलकर 50 लाख रुपए ठगों को दे दिए।

आरोपियों ने एक बेरोजगार को बिजली विभाग में सहायक अभियंता का फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र भी दिया। वे नियुक्ति पत्र लेकर बिजली आफिस गए तो अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र की जांच कर फर्जी होना बताया। उन्होंने दोनों से संपर्क किया तो वे गुमराह करने लगे। पीड़िता ने पैसा वापस मांगा तो घुमाने लगे। मामले में युवती सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More