"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा

KPN24:- जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यां में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति में तेजी लाई जाए। पीएम आवास अंतर्गत प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान लेकर तत्काल निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पीएम आवास योजना से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी तत्काल जांच कर त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सतत निगरानी और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री महोबे ने ऐसे स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र जो पूर्णतः जर्जर हो चुके हैं और जिनकी मरम्मत संभव नहीं है, उन्हें तत्काल उपयोग से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सर्वाेपरि है, अतः वैकल्पिक स्थान की शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जो भवन पूरी तरह अनुपयोगी हो चुके हैं, उन्हें विधिवत डिस्मेंटल की प्रक्रिया की जाए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंच, परेड एवं रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण कार्ड, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही सभी ऐतिहासिक स्थलों पर साफ-सफाई, सजावट और आवश्यक व्यवस्थाएं करने कहा। इस दौरान उन्होंने प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं शहीद परिवारों को सम्मान सहित आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिए। सभी शासकीय भवनों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों का स्वच्छता एवं साफ-सफाई का आंकलन कर रैंकिंग किया जाना है। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का प्रचार प्रसार करने, दीवाल लेखन सहित अन्य निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उपसंचालक कृषि को प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना, वय वंदन योजना, श्रमिक पंजीयन जैसे कार्यों को एकीकृत रूप से एक ही स्थान में शिविर लगाकर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बार-बार भटकना न पड़े, इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समान तिथि पर, एक ही परिसर में सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025-26 को रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान रजत जयंती वर्ष में जिले की विकास यात्रा, सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, और ग्रामीण विकास से संबंधित उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी विभाग 25 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित करते हुए एक विशेष सप्ताह का आयोजन करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, आर.के. तंबोली, श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More