"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गेमन पुल से नदी में छलांग लगाकर आज एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में स्थित गेमन पुल से आज एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। महिला की पहचान हरदी अमोदा के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद और तनाव के चलते मानसिक रूप से परेशान महिला ने नदी में छलांग लगाई। घटना के समय नदी में मछली पकड़ रहे स्थानीय मछुआरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को डूबने से बचा लिया।

मिली जानकारी अनुसार मछुआरों की तत्परता से महिला की जान बचाई गई, जिसे तत्काल पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मछुआरों की बहादुरी और तत्परता की प्रशंसा की है, वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह घटना पारिवारिक समस्याओं की गंभीरता के साथ-साथ समाज में समय पर मदद करने की संवेदनशीलता का प्रतीक भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पर जल्द रिपोर्ट करेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More