
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सूने मकानों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। इस कार्रवाई में जांजगीर पुलिस व सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।
सायबर टीम की सूझबूझ और 200 सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में तकनीकी सहायता से जांच करते हुए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी —
1. दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू (28), निवासी गोड़तल्ला तालाब, जांजगीर
2. रामकुमार कश्यप उर्फ मोना (26), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर
3. महावीर कश्यप उर्फ खोदू (24), निवासी जर्वे (च)
4. आनंद उर्फ प्रभात कश्यप (20), निवासी जर्वे (च)
5. मंगल पांडे (40), निवासी जर्वे (च)
गिरोह द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम उदयबंद, बिरगहनी, चौकी नैला क्षेत्र के खोखसा, औराईखुर्द तथा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करमंदा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोपी पहले मकानों की रेकी करते थे और फिर सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे।
बरामद की गई संपत्ति में शामिल हैं —
₹46,000 नकद
सोने के जेवरात: मंगलसूत्र, हार, टॉप्स, लाकेट, कढ़ुवा, मटर दाना, मांगमोती आदि कुल तीन तोला से अधिक
चांदी के आभूषण: करधन, पायल (9 जोड़ी), अंगूठी (13 नग), बिछिया (32 नग), सिक्के (18 नग) सहित डेढ़ किलोग्राम से अधिक चांदी
इलेक्ट्रॉनिक सामान: इंडक्शन, चार्जर (11 नग), नेकबैंड, ईयरफोन, वाईफाई स्पीकर
दो मोटरसाइकिल (पल्सर व प्लेटिना), एक एयर पिस्टल, चाकू, ताला तोड़ने का औजार
विभिन्न मूल्य के कुल 215 नग पुराने व वर्तमान सिक्के
चोरी की घटनाओं में शामिल हथियार और साधन भी जब्त
चोरी में प्रयुक्त वाहन, हथियार और ताला तोड़ने के औजारों के साथ-साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान भी आरोपियों के पास से बरामद किए गए। गिरोह के मुख्य आरोपी दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू पूर्व में भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है।
आरोपियों पर बीएनएस की धारा 331 (4), 305 (A) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपियों को सात मामलों में गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है।
पुलिस टीम को मिला प्रशंसा और पुरस्कार
इस कार्रवाई में सायबर निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी मणिकांत पांडे (जांजगीर), राजीव श्रीवास्तव (बलौदा), विनोद जाटवर (नैला) सहित साइबर सेल की टीम – विवेक कुमार सिंह, विवेक सिंह, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज अहमद, माखन साहू, श्रीकांत सिंह सहित पुलिस स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।










