"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चांपा एसडीओपी कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार ने चांपा अनुभाग के अंतर्गत कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीओपी श्री सिदार ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि जनता की सुरक्षा और उनके विश्वास को कायम रखना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आज सम्मानित किए गए अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान दे चुके हैं।

समारोह में उपस्थित टीआई बिर्रा जय कुमार साहू ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जो निश्चित रूप से पुलिस विभाग के लिए ऐतिहासिक पहल है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर शिवरीनारायण, बिर्रा, सारागांव, बम्हनीडीह, चांपा थाने तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय चांपा के कुल 50 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल रहे।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों में प्रमुख नाम:

थाना शिवरीनारायण – निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सउनि राम प्रसाद बघेल, सउनि कपिल साहू, प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू, महिला आरक्षक पूजा कटकवार सहित अन्य।

थाना बिर्रा – निरीक्षक जय कुमार साहू, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. अनिल अजगल्ले, आरक्षक सनोहर जगत, दीपक तिवारी, दिलीप कश्यप।

थाना सारागांव – निरीक्षक सावन सारथी, सउनि राजेश सिंह, सउनि के.के. कोसले, प्र.आर. अर्जुन जांगड़े सहित अन्य।

थाना बम्हनीडीह – उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्र.आर. सुनील सिसोदिया, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, आरक्षक दिलीप माथुर।

थाना चांपा – निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, उपेन्द्र मिश्रा, सउनि अरुण सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र भानु, आरक्षक रूप नारायण बरेठ, शीतल राठौर, महिला आरक्षक शकुंतला नेताम सहित अन्य।

एसडीओपी कार्यालय चांपा – सउनि केशव साहू, प्र.आर. अजय चतुर्वेदी, आरक्षक उत्तम सोनी, सैनिक प्रहलाद तिवारी सहित अन्य।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्र.आर. अजय कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
पहली बार आयोजित इस सम्मान समारोह ने चांपा पुलिस अनुभाग में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More