
KPN24 :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो प्रवास के दौरान बस्तर के होनहार युवा अविनाश तिवारी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण साबित हुई।
तोकापाल, बस्तर निवासी एवं नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र अविनाश तिवारी आज जापान की प्रतिष्ठित BOYES & MOORES INTERNATIONAL कंपनी में Board of Director के पद पर कार्यरत हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अविनाश तिवारी जैसे युवा प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं और छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देंगे। इस दौरान श्री तिवारी ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की और छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश पर सार्थक चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मुलाक़ात आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग और तकनीकी विकास की नई राहें खोलेगी।










