"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जापान की बुलेट ट्रेन से सीएम विष्णु देव साय की यात्रा, भारत में हाई-स्पीड रेल के भविष्य पर जताया विश्वास”

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो से ओसाका तक जापान की विश्वप्रसिद्ध बुलेट ट्रेन में यात्रा की। बुलेट ट्रेन को आधुनिक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का पायनियर माना जाता है, जिसने पूरे विश्व में तेज़ रफ्तार रेल तकनीक का मार्ग प्रशस्त किया है। यह यात्रा न केवल जापान की तकनीकी क्षमता का अनुभव कराती है, बल्कि भारत में हो रहे रेल सुधारों और भविष्य की योजनाओं से भी गहरा संबंध रखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत भी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ने भारतीय रेल को आधुनिकता और नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें आज देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और आधुनिक भारत की छवि को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जापान की बुलेट ट्रेन से यात्रा करते हुए यह स्पष्ट होता है कि तकनीक और संकल्प से किसी भी देश की परिवहन व्यवस्था को नया आयाम दिया जा सकता है। भारत भी इसी दिशा में अग्रसर है और आने वाले समय में यात्री और माल परिवहन दोनों क्षेत्रों में यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More