
KPN24:- जैजैपुर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सक्ती के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय ’’सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘‘ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन पीएम श्री सेजेस जैजैपुर में किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें जैजैपुर विकासखण्ड के विभिन्न हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 8 से 10 प्रतिभागी शामिल हुए और सभी को 10-10 मिनट का समय दिया गया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत जैजैपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षारानी चिकनजुरी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा विकासखण्ड परियोजना अधिकारी रामकुमार साहू (स.वि.ख.शि.अ.) द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में विजय सिदार (वि.ख.शिक्षा अधिकारी), धरणीधर चन्द्रा (वि.ख.स्त्रोत समन्वयक), मनमेल लकड़ा (प्राचार्य, पीएम श्री सेजेस जैजैपुर), आत्माराम साहू (से.नि. प्राचार्य), सुखराम चन्द्रा (से.नि. शिक्षा अधिकारी), जी.एस. राजपूत (थाना प्रभारी जैजैपुर) एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती गीता सायतोड़ा शामिल रहे।
निर्णय में प्रथम स्थान पीएम श्री सेजेस जैजैपुर, द्वितीय स्थान सेजेस हसौद एवं तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचंदा को मिला। ये तीनों दल आगामी 30 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सांत्वना पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्री, खम्हरिया एवं जैजैपुर को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों की सूची जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सक्ती को प्रेषित कर दी गई है। पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी।










