"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव: महतारी सम्मेलन, मेगा हेल्थ कैम्प व बाल मेले का आयोजन

KPN24:- जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में ‘‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव’’ के अवसर पर परियोजना बम्हनीडीह में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महतारी सम्मेलन, मेगा हेल्थ कैम्प, बाल मेला, व्यंजन, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केन्द्र का प्रारूप प्रदर्शन एवं पोषण मेला आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बम्हनीडीह श्रीमती मनीषा चौहान, उपाध्यक्ष उत्तरा सिदार एवं स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती अमृत बाई चौहान भी उपस्थित रहीं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां, बालगीत, पेपर क्राफ्ट, खिलौना निर्माण, नृत्य प्रस्तुति सहित ईसीसीई गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित हुई। वहीं महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने रंगोली, मेंहदी और व्यंजन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेगा हेल्थ कैम्प में 44 महिलाओं एवं 5 किशोरी बालिकाओं ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देना था।

आंगनबाड़ी केन्द्रों की 25 वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। बालक-बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों व नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती ऋचा तिवारी, पर्यवेक्षक, सायको-सोशल काउंसलर श्रीमती सरस्वती सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां, बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More