"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

KPN24:- जांजगीर चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का लेग गार्ड, डंडा एवं चाकू-नुमा हथियार जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. कमलेश देवांगन (33 वर्ष), निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा, जिला जांजगीर।

2. अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन (26 वर्ष), निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा।

3. पंचराम पटेल (28 वर्ष), निवासी ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुंद, हाल मुकाम हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा, जिला जांजगीर।

घटना का विवरण

प्रार्थी नवीन देवांगन ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अगस्त 2025 की रात लगभग 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपनी दुकान कचहरी चौक बंद कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश की वजह से लोहे के लेग गार्ड, डंडा और चाकू-नुमा हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी दुकानदार को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देशन पर थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडेय एवं उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की अहम भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More