
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत शहर के चौक-चौराहों में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं संगठनों को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कश्यप ने बताया कि CCTV कैमरे शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों से अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, साथ ही भविष्य की संभावित घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। यह व्यवस्था न केवल अपराधियों पर निगरानी रखेगी बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को पकड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
थाना अकलतरा की इस पहल से हाल ही में 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में आरोपी की पहचान संभव हुई। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और कार्रवाई की।
सम्मानित गणमान्य नागरिक
CCTV कैमरे लगाने में सहयोग देने पर निम्न नागरिकों को सम्मानित किया गया –
1. लखन गुप्ता, अकलतरा
2. विनोद चंदवानी, अकलतरा
3. दिनेश चंदवानी, अकलतरा
4. विजय केडिया, अध्यक्ष व्यापारी संघ अकलतरा
5. अविनाश मोदी, अध्यक्ष क्रेशर एसोसिएशन अकलतरा
6. गोपेश, अकलतरा
7. अभिषेक शर्मा
8. अमित सबरवाल (जिनके CCTV फुटेज से उठाईगिरी का मामला सुलझा)
सड़क सुरक्षा मितान का सम्मान
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा करने वाले सड़क सुरक्षा मितान को भी पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं –
1. कमलेश सोनी, तरौद
2. रामविलास कश्यप, तरौद
3. सनत साहू, तरौद
4. बबलू सिंह बैस, अकलतरा
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाज और पुलिस के आपसी सहयोग से ही अपराधों की रोकथाम संभव है। अकलतरा क्षेत्र में CCTV कैमरों की स्थापना अपराधियों के लिए चुनौती साबित होगी और यह शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।










