"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रदेश में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ, बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बेटियों को शिक्षा देने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से “अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ कर रहे थे।

बेटियों को मिलेगा पढ़ाई का सहारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आर्थिक दिक्कतें बेटियों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेंगी। स्कॉलरशिप के तहत हर पात्र छात्रा को वार्षिक 30 हजार रुपए मिलेंगे। इससे वे देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में उच्च शिक्षा ले सकेंगी।

योजना की प्रमुख बातें

कौन होंगी पात्र?
शासकीय विद्यालयों से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण नियमित छात्राएँ।

कहाँ पढ़ पाएँगी?
स्नातक प्रथम वर्ष या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में।

कितनी राशि मिलेगी?
प्रति वर्ष 30 हजार रुपए।

कैसे करें आवेदन?

वेबसाइट : https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/

क्यूआर कोड स्कैन करके भी आवेदन संभव।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क।

आवेदन की समयसीमा

पहला चरण : 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025

दूसरा चरण : 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026

शिकायत कहाँ करें?
scholarship@azimpremjifoundation.org पर मेल भेजें।

मोदी के अभियान को देगा गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कॉलरशिप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की जानकारी हर महाविद्यालय तक पहुँचनी चाहिए।

मंच पर रहे ये भी

शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, तकनीकी शिक्षा संचालक विजय दयाराम के., और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील शाह मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More