
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉपर वायर और स्क्रैप चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹500 भी बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
प्रार्थी रामगोपाल सोमानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 07/08/2025 की रात उसके स्टोर रूम से कॉपर वायर का बंडल एवं स्क्रैप, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 थी, चोरी हो गया। इस पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस की जांच और खुलासा
पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी राजेश सहिस (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, मेहंदीपारा, चांपा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी का सामान एक कबाड़ी को ₹2000 में बेच दिया था, जिसमें से ₹1500 खर्च कर दिए और ₹500 शेष थे।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने आरोपी से चोरी की रकम बरामद कर उसे 11 सितम्बर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक नर्सिंग बर्मन, आरक्षक अमृत सलूजा, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक गोपेश्वर सिंह एवं चंद्रकांत बिजनेर की सराहनीय भूमिका रही।










