
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनता के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत असंग देव ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय और पूज्य संत असंग देव के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।
इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी और संतगण उपस्थित रहे।
Author: Kpn 24
Post Views: 397










