"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक धन्नु यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी नरियरा भाठापारा ने 11 सितंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मर्ग पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर ने मृतक पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के नाम पर राजीनामा करने हेतु 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर मृतक को झूठे मामले में फंसाने, जेल भिजवाने और नगर पालिका की नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती थी।

लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर धन्नु यादव ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो और ऑडियो संदेश नगर पंचायत ग्रुप में भेजा, जिसमें दोनों आरोपियों के उत्पीड़न का उल्लेख था। इस आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/25 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

विवेचना के दौरान गवाहों और परिस्थिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी (1) लक्ष्मण निर्मलकर पिता जीवन निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष तथा (2) रवि निर्मलकर पिता जीवन निर्मलकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा भाठापारा थाना मुलमुला, दोषी पाए गए। दोनों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर. बालमती यादव, आर. राजेन्द्र राठौर और प्रकाश द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More