
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे ठगी के आरोपी धनिश डेनियल (50 वर्ष), निवासी अकलतरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी दीपक तांडी के साथ मिलकर पीड़िता कांति विश्वास से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रुपए वसूले थे।
मामले में अपराध क्रमांक 97/16 धारा 420, 34 भादवि दर्ज था। घटना के बाद से धनिश डेनियल फरार था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और CSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा।
आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर और आरक्षक राजू लाठेवाल की सराहनीय भूमिका रही।










