
KPN24:- जांजगीर-चाम्पा जिले में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भुवनेश्वर कश्यप (25 वर्ष), निवासी कुटरा थाना पामगढ़ ने पीड़िता को शादी का लालच देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 19.09.25 को आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2)(M), 351(3), 115(2) बी.एन.एस. तथा पाक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. बलमती यादव, म.आर. सवीता पटेल, आर. महेन्द्र राज, राघवेन्द्र एवं थाना पामगढ़ का पूरा स्टाफ शामिल रहा।










