"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झगरपुर में रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के वेदी पूजन में हुए शामिल

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को लैलूंगा विकासखंड के झगरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत वेदी पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रणेश्वर रामचण्डी का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अरुणधर दीवान, श्रीमती सुनीति राठिया, श्रीकांत सोमावार, गुरुपाल भल्ला, रत्थू गुप्ता, भुनेश्वर सदावर्ती एवं रसिकलाल सा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

झगरपुर में कोलता समाज की कुलदेवी श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी माता के नव-निर्मित मंदिर में 8 अक्टूबर से पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

श्री राम ने रणभूमि में मांगा था लंका विजय का आशीर्वाद

कोलता समाज की मान्यता के अनुसार लंका विजय अभियान के दौरान प्रभु श्री राम ने रणभूमि में 9 दिनों तक चण्डी माता की कठोर साधना कर युद्ध में विजय का आशीर्वाद मांगा था। उनकी भक्ति और तप से प्रसन्न होकर माता ने श्री राम को विजयी होने का वरदान दिया।
तभी से माता रणेश्वर रामचण्डी नाम से विख्यात हुईं और कोलता समाज की कुलदेवी के रूप में पूजित हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More