"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार—शादी का झांसा देकर अनाचार का मामला

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को थाना अकलतरा पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चल रही खोजबीन में यह बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपाल सोनझरी (21 वर्ष, निवासी पडरिया, थाना अकलतरा) ने नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अगवा किया और उसके साथ अनाचार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि तथा 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले का विवरण:
वर्ष 2023 में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना अकलतरा में दर्ज कराई गई थी (अपराध क्रमांक 06/2023, धारा 363 भादवि)। पुलिस ने लगातार छानबीन की और आरोपी गोपाल सोनझरी तक पहुँची।

हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अगवा करने और अनाचार करने की बात स्वीकार की। आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुद्दीन और जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More