"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर बम्हनीडीह विकासखंड में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में रजत जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड बम्हनीडीह के अंतर्गत 20 सेवा सहकारी समितियों में जागरूकता एवं कृषक उन्नयन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन समितियों में क्रमशः सोंठी, चाम्पा, दारंग, बम्हनीडीह, अफरीद, झर्रा, करनौद, पोडीशंकर, लखाली, सरहर, गिधौरी, कडारी, झरना, बिर्रा, सिलादेही, तालदेवरी, डभराखुर्द, सारागांव, कुम्हारीकला एवं चोरिया शामिल रहीं।

कार्यक्रमों में कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कृषकों को एग्रीस्टेक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान समृद्धि योजना (नलकूप), सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, सौर सुजला योजना, धान खरीदी प्रक्रिया एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स (ऑयल पाम योजना) सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा एग्रीस्टेक पंजीयन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।

विकासखण्ड बम्हनीडीह के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परमेश्वर बनर्जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही सेवा सहकारी समिति एवं कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

इसी कड़ी में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति डभराखुर्द में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था प्रबंधक हीरो साहू, कृषि विस्तार अधिकारी खीरचंद पंकज, ऑपरेटर छत्रपाल साहू, टिकेंद्र कौशिक, सुदामा चंद्रा पंच, दिगम्बर पटेल, जैता कुर्रे, भजोराम, राजेन्द्र, मुकेश सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

रजत जयंती वर्ष के इस कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है, जिससे कृषि उत्पादन में नवीन तकनीकों के उपयोग की दिशा में ठोस पहल देखने को मिली।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More